फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन लोगों को टक्कर मारते हुए खाई में पलटी बोलेरो

विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम मालीजोत के पास एक अनियंत्रित होकर पलटा बो लेरो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मालीजोत गांव के पास बुधवार रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में भर्ती कराया गया।
मालीजोत चौराहे पर बुधवार की देर रात एक बोलेरो चेतिया से जिगनीहवा की तरफ जा रही थी। मालीजोत चौराहे के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे छोर पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। वहीं, टक्कर से चेतिया निवासी सुशील श्रीवास्तव (35), अमित सैनी (32), सुभम सैनी (30) घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुशील श्रीवास्तव की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया हरिओम कुशवाहा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें