फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस की चपेट में आई बोलेरो, दो श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन
प्रयागराज में क्षतिग्रस्त बोलेरो। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बांसी/ खेसरहा। खेसरहा थाना क्षेत्र के पडिया और बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव से एक ही बोलेरो से प्रयागराज स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं की गाड़ी की प्रतापगढ़ के कोहडौर के पास मंगलवार रात बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बाकी लोग जख्मी हो गए। जिनका अलग- अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो में चालक सहित नौ लोग सवार थे। मौत की खबर पुलिस से मिली तो परिवार में मातम छा गया। शव लेने के लिए सुबह लोग प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था। वहीं, हादसे की जानकारी के बाद लोगों का आना- जाना लगा रहा। खेसरहा क्षेत्र के पडिया गांव निवासी नरसिंह मिश्र बोलेरो से मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे बांसी थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव से तीन लोग सुशीला, हजारी और गुड़िया, खेसरहा थाना क्षेत्र के सुहई गांव से चार लोग परमिला, फूलचंद, मैनादेवी, सूर्यनाथ और नगवा गांव से तारा मिश्र को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराने निकले थे। चालक समेत कुल नौ लोग बोलेरो में सवार थे।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:00 बजे प्रतापगढ़ के कोहडौर के पास बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तैलौरा गांव की शुशीला (38) पत्नी हजारी प्रसाद और सुहई गांव की परमिला (55) पत्नी सूर्यनाथ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सात लोग बुरी तरह घायल गए।
विज्ञापन

घायलों में पड़िया गांव निवासी ड्राइवर नरसिंग मिश्र पुत्र अर्जुन और नगवा गांव निवासी तारा मिश्र पत्नी पुजारी की हालत नाजुक है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों लोगों को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार और रिश्तेदार के लोग गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें