फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरातियों से भरी बोलेरो नहर में गिरी, कई घायल

Sat, 09 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग स्थित झहरांव नहर में बृहस्पतिवार को बरात से वापस लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी बांसी पहुंचाया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ढडुआ गांव निवासी राम बहाल पांडेय व अरुण अग्रहरि बोलेरो से बस्ती जनपद के असनहरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को 12 बजे के आसपास वह लोग घर लौट रहे थे। अभी पथरा थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव नहर के पुल के पास ही पहुंचे ही थे कि सामने बना अंधे मोड़ को ड्राइवर देख नहीं पाया और बोलेरो सीधे नहर में चली गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकलकर अपने गाड़ी से सीएचसी बांसी पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि सूचना पर मैं घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें