फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान: सिद्धार्थनगर में ट्रक से टकराई बोलेरो, मां -बेटे की मौत ; देर रात का हादसा

Wed, 22 Jan 2025 12:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम उचडीह निवासी धर्मवीर अग्रहरि (48) और उनकी मां प्रेमा देवी (70) दोनों नौगढ़ से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे वह अस्पताल से वापस घर के लिए निकले थे। रास्ते में वे ग्राम बाजारडीह में धर्मवीर की बहन के घर रुके थे, जहां खाना खाने के बाद रात को अपने गांव की ओर निकले थे।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलौरा थाना क्षेत्र के 62वां मार्ग पर स्थित गोलौरा थाना के पास मंगलवार देर रात ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दवा करा कर लौट रही महिला और उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम उचडीह निवासी धर्मवीर अग्रहरि (48) और उनकी मां प्रेमा देवी (70) दोनों नौगढ़ से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे वह अस्पताल से वापस घर के लिए निकले थे। रास्ते में वे ग्राम बाजारडीह में धर्मवीर की बहन के घर रुके थे, जहां खाना खाने के बाद रात को अपने गांव की ओर निकले थे।

इसी बीच गोल्हौरा थाने के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बांसी के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन चल रही है। वहीं, ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गोल्हौरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें