फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में पेड़ की डाल से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। थानाक्षेत्र ग्राम डोहरिया बुजुर्ग में एक किशोरी ने गरीबी से तंग आकर किडनी में पथरी का उपचार न होने पर दर्द सहन नहीं होने को लेकर शनिवार को शाम को गांव के आम के बाग में जाकर पेड़ की डाल के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोहरिया बुजुर्ग निवासी सीताराम मल्लाह काफी गरीब है। उनकी नाबालिग पुत्री को एक पखवारा पहले उसके किडनी में पथरी हो गया था। चिकित्सक ने आपरेशन कराने का सुझाव दिया था। पैसे की तंगी के कारण पिता पैसे की जुगाड़ में लगा रहा। दर्द से छटपटा रही उसकी पुत्री जानकी(15) ने शनिवार की सायंकाल गांव के पूरब बाग में फंदे से लटकते शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता सीताराम भी पहुंच गये तो देखा कि जानकी लटक रही है वह दहाड़ मारकर रोने लगा। थाना इंचार्ज सुभाष यादव ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पेड़ की डाल से लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़।दूसरी घटना शोहरतगढ़ थानांतर्गत कोटिया बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिहोरवा में शनिवार को एक युवक ने किसी बात से नाराज़ होकर अपने घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में पेड़ की डाल के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विक्रम पुत्र राम सुमेर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम सिहोरवा का रहने वाला था।वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था। दो माह पहले वह अपने भाई की शादी में घर आया था।मृतक के पिता रामसुमेर ने बताया कि इसकी भी शादी तय कर दी थी । अगले वर्ष इसका शादी होना था।बेटे का शव देख घर वाले दहाड़ मारकर रोने लगे।थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-
दहेज हत्या आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफतार



संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना पुलिस ने दहेज न मिलने पर पति ने परिजन के संग मिलकर अपने पत्नी की हत्या कर दी। ससुराल पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपितों को धर दबोचा और उन्हें न्यायालय में पेश किया।थाना प्रभारी रामदेव ने बताया कि मंगरे साहनी, शैलेंद्र साहनी व कबूतरी पत्नी मंगरें निवासी धेंसा नानकार को नामजद दहेज न मिलने पर हत्या करने के जुर्म में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। धेंसा नानकार निवासी शैलेंद्र पुत्र मंगरे का शादी तीन वर्ष पूर्व नेपाल के रूपनदेही जिला के लुंबिनी क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी सुनीता के साथ हुआ था। सुनीता के पिता गोगर ने कहा कि घटना के एक दिन पहले मेरे मोबाइल पर मेरी पुत्री ने फोन किया कि मुझे घर के सभी लोग मारते पीटते हैं।कभी भी मेरी हत्या कर देंगे।दूसरे दिन फोन आया कि सुनीता अब
विज्ञापन


इस दुनिया में नहीं है।सुनीता के पिता गोगर ने अपने दामाद शैलेंद्र,व उसके ससुर मंगरे व सास कबूतरी देवी,देवर रविन्द्र कुमार व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें