शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित परसिया गांव के पास रविवार शाम लगभग 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की कटकर मौत हो गई थी। सोमवार सुबह शव की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव निवासी दुखराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के चौहट्टा गांव निवासी दुखराम (60) हार्ट रोग से ग्रस्त थे। उनका इलाज चल रहा था। रविवार को अपने गांव से तीन किलो मीटर दूर परसिया गांव की तरफ आए थे। रविवार शाम लगभग सात वह गांव के पास रेलवे लाइन पास करते समय गोरखपुर से गोंडा जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उनकी कटकर मौत हो गई थी। सूचना पर चिल्हिया पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे लेकर जांच में जुट गई थी। सुबह परिवार के लोग ढूंढते हुए पहुंचे और पहचान की।
इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया मृतक वृद्ध के परिजनों की शिनाख्त पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।