सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नगवा गांव स्थित कूड़ाघर के टिनशेड में शनिवार सुबह लोहे की पाइप से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के टोला लक्ष्मनपुर निवासी रमजान अली उर्फ जमीरुल्लाह (38) पुत्र इस्लाम अली का शव नगवा गांव स्थित कूड़ाघर के टिनशेड में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई जमा ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।