फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिन बाद नहीं हुई शव की शिनाख्त, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

Tue, 27 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव के चौराहे पर सड़क के किनारे 23 फरवरी को मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के जनपदों में संपर्क कर चुकी है। उसका पोस्टमार्टम कराएगी, जिससे मौत का कारण सामने आ सके।
विज्ञापन


क्षेत्र के कलनाखोर चौराहे पर 23 फरवरी की रात बेहोशी के हाल में एक युवक मिला। पुलिस इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। जहां युवक मिला था, वहीं से कुछ दूरी पर तीन जिलों के सीमा लगती है। इसमें संतकबीरनगर, महराजगंज और गोरखपुर जनपद शामिल है। युवक की मौत के बाद से पुलिस इन जनपदों के नजदीकी थानों में संपर्क कर चुकी है, लेकिन कहीं गुमशुदगी का केस दर्ज नहीं हुआ है।
मोर्चरी हाउस पर शव रखा हुआ है, लेकिन पहचान के लिए अबतक कोई आगे नहीं आया है। 72 घंटे बीतने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मृतक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष होगी। आसपास के लोगों के मुताबिक वह तीन दिन से चौराहे पर घूम रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के जनपदों में संपर्क में पुलिस लगी है। 72 घंटे पूरे होते ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें