-कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के बालानगर टोले के सामने बूढ़ी राप्ती नदी में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के बालानगर टोले के सामने बूढ़ी राप्ती नदी में ग्रामीणों ने रविवार को एक लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली और शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
कठेला समय माता थानाक्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के बालानगर टोले के सामने बूढ़ी राप्ती नदी में ग्रामीणों ने रविवार को एक लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त कठेला शर्की के महादेव टोले के अशोक कुमार चौरसिया (22) पुत्र शिवप्रकाश चौरसिया की है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। वह आए दिन कहीं न कहीं चले जाते थे। शुक्रवार को जब वह देर सायं घर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
शनिवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई। परिजनों ने लाश की शिनाख्त की। इस संबंध में कठेला समय माता एसओ शेषनाथ यादव ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है। पीएम के लिए भेज दिया गया है।