फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अदद नाव के लिए तरस रहे बाढ़ से घिरे लोग

विज्ञापन
उसका क्षेत्र में नाव से बीमार नवजात को इलाज के लिए ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एक अदद नाव के लिए तरस रहे बाढ़ से घिरे लोग
विज्ञापन

उसका बाजार। खतरे के निशान को पार कर बूढ़ी राप्ती नदी अब भी रौद्र रुप धारण किए हुए है। उसका क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। जलभराव के चलते तमाम संपर्क मार्ग डूब गए हैं और लोग पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से समुचित संख्या में नाव की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव लाऊंखाई निवासी उषा ने बताया कि उनके नवजात शिशु की बुधवार का काफी तबीयत खराब हो गई थी। गांव के चारों ओर पानी भरा होने से इलाज के लिए नहीं जा पाए। दो दिन बाद शुक्रवार को नाव की व्यवस्था होने पर बच्चे को इलाज के लिए ले जा सके। किसी तरह उसकी जान बची। सुभद्रा, रामकिशोर ने कहा कि इनका गांव के लिए जो नाव और नाविक लगाए गए हैं, उनको गांव में ही रुकने का प्रबंध, प्रशासन को करना चाहिए। अभिषेक त्रिपाठी, अशोक पांडेय, शेषराम यादव ने कहा कि लोग बाढ़ परेशान हैं लेकिन उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें