फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरुंड गांव में विधायक ने बांटी जरूरी सामग्री

विज्ञापन
उसका क्षेत्र के गुदराही गांव में महिलाओं को किट देते विधायक श्यामधनी राही। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मैरुंड गांव में विधायक ने बांटी जरूरी सामग्री
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर तहसील के राजस्व ग्राम धौरीकुइयां के गुदराही एवं भलुहा मैरुंड गांव में 240 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों को विधायक श्यामधनी राही एवं तहसीलदार रामऋषि रमन ने जरूरी सामग्री वितरित की। ढक्कन सहित बाल्टी, मग्गा, साबुन, डिस्पोजल बैग, तौलिया, सूती कपड़े आदि दिए गए। पशुपालन विभाग द्वारा भी ग्राम गुदराही में गाय, भैस, बकरियों के लिए दवा का वितरण किया गया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण प्रजापति, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखपाल विमल किशोर यादव, राजन चौधरी, अखिलेश चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें