फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 14 तक लेंगे आपत्ति जांच के बाद फाइनल होंगे केंद्र

Tue, 12 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दिया है। 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी है, फिर इसकी जांच होगी। बोर्ड को रिपोर्ट जाएगी और फिर वहां से फाइनल सूची जारी करेगा। कई विद्यालय ऐसे हैं जो पिछली बार केंद्र बने थे और उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है। ऐसे में आपत्ति की संख्या इसबार और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 221 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 28 राजकीय, 48 अशासकीय व 155 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए सभी विद्यालयों ने आवेदन किया था। रविवार देर शाम परिषद की ओर से 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। अब इस पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है, आपत्ति आने के बाद उसका निस्तारण जनपदीय कमेटी करेगी।
इसके बाद सूचनाएं बोर्ड को भेज दी जाएगी। फिर से वहां से अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद वही परीक्षा केंद्र फाइनल माने जाएंगे। कई ऐसे विद्यालय हैं, जो पिछली बार थे और इस बार काट दिया है। पिछले बार 114 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार 92 केंद्र ही प्रस्तावित है। हालांकि आपत्ति के बाद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें