फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
झकहिया कठेला मुख्य मार्ग से बेलबनवा से खराब संपर्क मार्ग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल, लोग परेशान
विज्ञापन

- बिस्कोहर और कठेला क्षेत्र की सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर/कठेला। बिस्कोहर व कठेला क्षेत्र की दो सड़कें टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गईं हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों से एक बार गुजरने वाले राहगीर दोबारा जाने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन सड़कों का मरम्मत नहीं हो सकी।
झकहिया-कठेला मुख्य मार्ग से बेलबनवा से बैरिया खालसा व पिपरहवा होते हुए खखरा तक जाने वाले छह किमी सड़क जर्जर है। आए दिन इस सड़क के गड्ढों में गिरकर कोई न कोई चोटिल हो जाता है। सड़क खराब होने से सिसवा, बैरिया व खखरा में पढ़ने वाले बच्चों को बहुत परेशानी होती है। गांवों के मरीजों को भी कठेला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बेलबनवा से बैरिया खालसा व पिपरहवा होते हुए खखरा गांव तक जाने वाली सड़क भी गड्ढे में बदल गई है। बारिश और बाढ़ के समय सड़क पर जलभराव हो जाता है। लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
- उदय राज, सिसवा
---
पिपरहवा, खखरा, सिसवा, देवियापुर व बेलबनवा होते हुए कठेला आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गईं हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

- मंगरू, बैरिया खालसा
-----
प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खराब सड़क होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
- मोहम्मद सलीम, पिपरहवा
सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई है। यदि सड़क की मरम्मत हो जाए तो आवागमन में सहूलियत हो जाएगी।
- बबलू, खखरा
सड़कों के मरम्मत संबंधी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
- वीके राय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें