सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने सहित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्ति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में संंबंधित अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्वांचल प्रभारी कपिलदेव राय ने कहा कि जरूरतमंदों के हक का राशन खाया जा रहा है। उनका शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में कोटेदारों द्वारा प्रति यूनिट एक किलो खाद्यान्न कम दिया जाता है, जबकि सरकार द्वारा अब कोटेदारों को सीधे आपूर्ति की जाती है। इसलिए कटौती तथा घटतौली पर अंकुश लगाया जाए। संवाद
ो