फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तहसील परिसर में भाकियू ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। बृहस्पतिवार को एसडीएम बांसी को ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटों बैठे रहे। जब कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव रहमत अली के नेतृत्व व पूर्वांचल प्रभारी कपिल देव राय की मौजूदगी में किसान तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे।
विज्ञापन

निर्धारित रेट पर नकल खतौनी दिलाने के अलावा जाति, आय, निवास, खारिज दाखिल व वरासत, असंक्रमणीय से संक्रमणीय करने व आदि कार्यों के लिए किसानों से अवैध धन वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग किसान कर रहे थे।
साथ ही नगर पालिका के टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली, जिगिनिहवा चेतिया मार्ग पर ग्राम सभा निहलवा में रोड के दोनों तरफ नाला निर्माण व बगहा ताल के नाले से अवैध निर्माण हटवाने की मांग को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में एकत्र हुए थे।
निर्धारित समय तक इंतजार के बाद भी तहसील के किसी जिम्मेदार द्वारा ज्ञापन नहीं लिए जाने से आक्रोशित यूनियन के लोगों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अनिश्चित कालीन धरने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, संगठन मंत्री भोला यादव के अलावा संगठन के हरिप्रसाद शुक्ला, राजेश दूबे, बीपत पासवान, अनीस खान, सुदामा यादव, सुनीता निषाद, रजी देवी व अन्य मौजूद रहे।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें