भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में मासिक किसान पंचायत लगाई। जनसमस्याओं से संबधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि एटा जिला में प्रदेश कार्यालय पर चल रहे सांकेतिक धरना में लिखित समस्याओं का समय से समाधान नहीं किया गया तो सूबे के किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विकास खंड के एक ग्राम में इंदिरा आवास की लाभार्थी से प्रधान 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर 10 फीट ऊंची दिवार गिरा दिया गया। खेसरहा थाना के एक मामले में कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों के लिए रोजगार दिवस सृजित किया जाए। विभाग में एक बाबू है जो रोजगार दिवस सृजन के लिए धनउगाही करने में लगा है। राशनकार्ड बनाने में विभागीय खेल जारी है। नाम काटने से लेकर जोड़ने के लिए खुलेआम पैसा लिया जा रहा है।
सभी प्रकरणों की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय, प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह, जिला महासचिव पंकज वर्मा ने भी पंचायत को संबोधित किया। इस दौरान अनिल कुमार राव, नूरजहां खातून, निराला मौर्या, रुद्र नारायण चौबे, अचरज यादव, जबीउल्लाह, नंदराम यादव, चंद्रबली, विनोद कुमार चौधरी, अमरावती देवी, विक्रम विश्वकर्मा, छेदी प्रसाद, सोनमती देवी, इंद्रदेव, शिव प्रसाद चतुर्वेदी, सीमा देवी और रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।