फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने ब्लॉकों में लगाई किसान पंचायत

Tue, 09 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा ब्लाक में पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समस्याओं को लेकर पंचायत की। कई बिंदुओं पर चर्चा की। अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जल्द स्वामीनाथन कमेटी को लागू करे।
विज्ञापन

क्षेत्र के कठेला, बेलहसा, पहाड़ापुर, महादेव आदि चौराहों पर महंगे दाम पर यूरिया को बेचा जा रहा है। ग्राम पंचायतो में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। विद्यालयों के हैंडपंप खराब है। छात्र दूषित पानी पीने का मजबूर हो रहे है। कोटेदारों की मनमानी चरम पर है। किसी भी दुकान पर रेट बोर्ड नहीं टंगा है।
क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांवों में सहायता नहीं पहुंच रही है। ऐसे अनियमितता की जांच कर कार्रवाई करने की जरूरत है। इस दौरान अब्दुल रहीम, हाजी मुनीफ  खां, सहाबुल्लाह, कन्हैया लाल, बेचन, राम लखन, चंद्रबली, सुशीला पांडेय, तसलीमुन्निशां, पार्वती, इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लाक परिसर में भाकियू (टिकैट गुट) ने मंगलवार को पंचायत लगाई। क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भारत किसान ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के सभी समाजवादी पेंशन लाभार्थी की सूची ब्लाक से नहीं दिया जा रहा है। ग्राम हरिगांव में चकरोड पर कुछ दवंगों ने अवैध ढंग से कब्जा कर लिए है।
विधवा वृद्धा, विकलांग पेंशन योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाए, क्षेत्र के हर गांव में मच्छररोधी दवाओं का तत्काल छिड़काव कराया जाए। लोटन चौराहे से अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की गई। अंत में बीडीओ लोटन को ज्ञापन दिया गया। पंचायत में शंभू प्रसाद साहनी, नरसिंह पांडेय, राजेश दुबे, सादिक अली, बुधिराम, मुरलीधर लोधी, राधेश्याम, दुर्गावती, ज्ञानमती, सुमित्रा, कांती, पारस, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
बांसी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने ब्लाक परिसर में मंगलवार को मासिक बैठक की। ब्लाक अध्यक्ष सूर्यनारायन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि बांसी विकासखंड के किसी भी ग्राम पंचायत में खुली बैठक नहीं कराई जा रही है।
प्रधान व सचिव की मिली भगत से पैसा लेकर अपात्रों को समाजवादी पेंशन दिलाया जा रहा है। खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत भी शीघ्र कराई जाए। जिन किसानों की फसल बाढ़ से बर्बाद हुई है, उसे मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैठक में रामायण त्रिपाठी, घनश्याम चौरसिया, मोहम्मद शरीफ, अनिल कुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत द्विवेदी, रसीद अहमद, उपेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें