फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक धरने पर अड़े भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 07 Nov 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहार व ग्राम पंचायत चुनाव को देखते भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल से शुक्रवार को वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया। मुख्यालय पर अधिकारियों के मौजूद न रहने के कारण बात नहीं बन सकी। वहीं कृषि भवन परिसर में कार्यकर्ताओं ने धरना तीसरे दिन भी जारी रखा।  
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में सीओ सदर अकमल खान की पहल पर जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने के लिए पहुंचा।
सीओ ने आगामी दिनों में पुलिस की ड्यूटी को बताते हुए कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीएम, एडीएम या सीडीओ की उपस्थिति में वार्ता होगी।
विज्ञापन

सीओ ने अधिकारियों से मोबाइल पर बात किया तो सभी प्रशासनिक कार्य से मुख्यालय के बाहर मिले। सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि एसडीएम सदर राजितराम प्रजापति को बुलाकर वार्ता करा दिया जाए, प्रतिनिधिमंडल ने उनके साथ वार्ता से इंकार कर दिया।
सर्वसम्मति से दो दिनों के भीतर समय निकाल कर वार्ता करने के साथ किए गए मांगों की समाधान करने की बात हुई। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार राव, नंदराम यादव, रमेश पाल, वीपत पासवान व रमेश चंद्र मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लोटन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम हरिगांव निवासी एक व्यक्ति निजी कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियमानुसार बालू ले जा रहा था। नौगढ एसडीएम ने वाहन को पकड़ लिया।
 कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के बाद ही वाहन को छोड़ा। ऐसे में अपने काम के लिए नियमानुसार बालू ले जा रहे वाहन पर जुर्माना लगाना गलत है। ऐसे अधिकारी को भाकियू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि जब तक पीड़ित से लिया पैसा वापस नहीं होगा भाकियू का धरना जारी रहेगा। समस्या का समाधान जल्द न होने पर आंदोलन के लिए भी भाकियू कार्यकर्ता बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान सुरेश लोधी, गनेश, अमित कुमार, सराजुल हक, गीता देवी, शत्रुघ्न प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें