सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में मासिक बैठक एवं किसान पंचायत की। इसमें जिले में डीएपी की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता कराने समेत किसानों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर 17 सूत्रीय मांगों ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गये ज्ञापन का अभी तक समाधान नहीं किया गया। जिले के पांच हजार किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं पा रहे है। उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। जिले भर में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाए। सांभा धान के बीज से जिन किसानों का पहले ही बाली आ गया था। उनका मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शमसुज्जोहा, कपिल मणि त्रिपाठी, राधेश्याम सोनी, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।