सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान डुमरियागंज लोकसभा में 4 जून से शुरु होकर 30 जून तक चलेगा।
इस दौरान लोकसभा से लेकर बूथ तक 14 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि लोक सभा डुमरियागंज में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार दोपहर दो बजे शहर के होटल में प्रेस वार्ता, तीन बजे जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया वालिंटियर का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन और 4 बजे लोहिया कला भवन में व्यापारी सम्मेलन होगा। संवाद