शोहरतगढ़ कस्बे में साइकिल से यात्रा कर रहे भाजपा प्रचारक के पहुंचने पर स्वागत करते पूर्व मंडल अ
शोहरतगढ़। भाजपा के प्रचारक संतकबीरनगर नगर निवासी रणविजय व अरविंद कुमार साइकिल से यात्रा कर शुक्रवार को शोहरतगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रचारक रणविजय व अरविंद कुमार पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। दोनों प्रचारक आगामी लोकसभा चुवान के मद्देनजर यह यात्रा शुरू किए हैं।
यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं व विकास की चर्चा करते हुए, यात्रा संतकबीरनगर नगर से बस्ती, अयोध्या, बाराबंंकी, लखनऊ, कानपुर, बरेली, रामपुर सहित प्रदेश हर जिले से होकर जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जानकी मंदिर पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू गौड़, गुड्डू, मनीष, राहुल, दीपक, बलराम चिनक, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद