फोटो-: लोहिया कला भवन में भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से लोहिया सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में बहुत कार्य किया। इसी के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति किया जा रहा कार्य समाज में दिख भी रहा है। आज हर जगह महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा, राम जियावन मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुणिमा मिश्रा, सरोज शुक्ला, साधना श्रीवास्तव, एसपी अग्रवाल, नीतेश पांडेय, जहीर सिद्दीकी मौजूद रहे।