फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई- उग्रसेन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई : उग्रसेन
विज्ञापन

नीबीदोहनी गांव में आयोजित की गई समाजवादी साथी कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। शोहरतगढ़ नगरपंचायत के नीबीदोहनी गांव में बुधवार को ‘समाजवादी साथी’ की सदस्यता एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई लोगों ने सपा की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा नीत केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब पिछड़ा और महिला विरोधी हैं। किसान दिल्ली बॉर्डर पर तीनों किसान विरोधी लोगों को वापस लेने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहा है। मगर सरकार सुन नहीं रही है। सपा किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में सभासद अफसर अंसारी को नगर अध्यक्ष और बलराम चौरसिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सागर पाठक, वकील खान, रामू यादव, अभय सिंह और गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें