फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महिलाओं को दिलाया बराबरी का हक : जगदंबिका पाल

Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका बाजार के ग्राम मधवापुर में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुरेश चौहान के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान रहे।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया है। कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ दिलाया है। अब तक देश के एक करोड़ से अधिक घरों में निशुल्क गैस एवं चूल्हा पहुंच चुका है। प्रमुख त्योहारों पर इन लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि जल्द ही लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने वाली है। भाजपा का संकल्प अबकी बार 400 पार का है, बीजेपी प्रत्याशी जगदंबिका पाल को अधिकाधिक मतों से चुनाव जिताने का संकल्प लेना है। चोरई द्वितीय ग्राम पंचायत मधवापुर, कटकी आदि से समारोह में आई 200 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, राजेंद्र पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामभरोस चौहान, दुर्गेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें