फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के संचालन का रास्ता साफ

Tue, 12 Mar 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मुख्य गेट का शिलान्यास सोमवार को कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी मानक के अनुसार 50 एकड़ न्यूनतम भूमि विश्वविद्यालय के पास होनी चाहिए और अब विश्वविद्यालय के पास लगभग 67 एकड़ भूमि हो गई है। विश्वविद्यालय में अन्य नए पाठ्यक्रमों का संचालन के लिए नवीन भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का जो नया गेट मुख्य मार्ग पर बन रहा है, वह 66 फीट चौड़ा होगा और मुख्य गेट के दोनों तरफ सात-सात फीट के दो छोटे गेट होंगे। मुख्य गेट पर राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया जाएगा और गेट की कुल ऊंचाई 50 फीट होगी। इस दौरान कुल सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, प्रो. सुशील तिवारी, प्रो. बलिराम, प्रो. प्रकृति राय, प्रो. सौरभ, प्रो. नीता यादव, डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें