फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडप में पहुंचने से पहले भागी दुल्हन, छोटी बहन से हुई शादी

Fri, 02 Jun 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बरात घर पर पहुंची थी, परिवार और रिश्तेदार बरातियों की आवभगत में लगे थे। द्वारपूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इसी बीच दुल्हन के भाग जाने की खबर ने पिता के साथ परिवार के लोगों को हैरत में डाल दिया। इज्जत बचाने के लिए दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए राजी किया। इसके बाद विवाह हुआ। मामला पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को लड़की की शादी थी। बरात दरवाजे पर दस्तक दे चुकी थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों की आवभगत में लगे हुए थे। घरवालों को आवभगत में व्यस्त देख दुल्हन समय को अनुकूल देख घर से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब कन्या पक्ष के लोगों को भनक लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए और अफरा-तफरी मच गई। कन्या पक्ष ने कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से वर पक्ष को पूरी बात बताते हुए गोपनीय तरीके से मामले को निपटाने का तरीका खोजा। कन्या पक्ष से दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे से करने का प्रस्ताव रखा। कन्या पक्ष और वरपक्ष दोनों ने समझदारी का परिचय देते हुए रात दो बजे शादी करवा कर मामले का पटाक्षेप किया। हालांकि इस बात की भनक रात में कुछ ही लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें