फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका पाक पीएम का पुतला

Fri, 21 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में पकिस्तान के प्रधान मंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। पूर्व नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की रिहाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। विरोध में जमकर नारे लगाए। केंद्र सरकार से कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए शीघ्र कड़े कदम उठाने की मांग की गई। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में मुख्य चौराहे तक पहुंचे। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नवाज शरीफ का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत के पूर्व नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन

झूठी दलीलों के आधार पर फांसी की सजा सुनाई गई है। अब भारतीय अधिकारियों को न मिलने देना पाकिस्तान की मंशा को साफ जाहिर कर रहा है। हम पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है। अगर शीघ्र ही कुलभूषण जाधव को नहीं रिहा किया जाता तो पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। जुलूस में रामकृपाल चौधरी, गिरीश मिश्रा, भृगुनाथ त्रिपाठी, माधव यादव, रामनिवास उपाध्याय, राम कपिल उपाध्याय, अमित शुक्ला, कृष्णा मिश्रा, मुनेश्वर जायसवाल, पाले मिश्रा और विकास जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें