फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर भाजपा दलों में बनते हैं स्काई लैब जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर भाजपा दलों में बनते हैं स्काई लैब जिलाध्यक्ष : सांसद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा की कार्य शैली, कार्य संस्कृति अन्य दलों से काफी भिन्न है। संगठनात्मक पदों के लिए सदस्यता, सत्यापन अभियान के साथ ही हर स्तर पर चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष निर्वाचित होते हैं। अन्य दलों में जिलाध्यक्ष स्काई लैब की तरह मनोनीत किए जाते हैं। इस व्यवस्था से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह शनिवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव कराने की पहल करती है। जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व मंडत्री स्व. धनराज यादव के पुत्र गोविंद माधव के निर्वाचित होने की घोषणा की। एक अन्य जानकारी देते हुए सांसद ने बताया कि मुख्यालय स्थित नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर करने संबंधी भारत सरकार के पत्र पर प्रदेश सरकार ने 27 नवंबर को अधिसूचना भी जारी कर दी है। नए वर्ष में नए स्टेशन के नाम का टिकट मिलने की संभावना है। कहा कि लखनऊ व गोरखपुर के बीच कुछ और ट्रेनों के संचालन को लेकर ठोस प्रयास करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, कन्हैया पासवान, दीपक मौर्या, विजयकांत चतुर्वेदी, महेेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें