फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव- गांव जाकर बताएं भाजपा सरकार की नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर बताएं भाजपा सरकार की नीतियां: सांसद
विज्ञापन

- परसा स्थित सूर्या महाविद्यालय में आयोजित हुई भाजपा की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददेनजर क्षेत्र के परसा स्थित सूर्या महाविद्यालय में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को वक्ताओं ने आवश्यक जानकारी दी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही यहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकाधिक प्रत्याशियों को जीता कर पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज का अंतिम व्यक्ति नहीं पाता है तो हमारे सांसद रहने का कोई औचित्य नहीं है। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। इस दौरान लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, मडंल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी भाजपा नेता पवन पाठक, चुनाव प्रभारी विनय त्रिपाठी, भोला चौधरी, विश्वंभर दुबे, सूर्यप्रकाश पांडेय, एसपी अग्रवाल, हरीनाथ यादव, संदीप मिश्र, राधेश्याम त्रिपाठी, चंद्रबलि यादव, विशाल सिंह, लालू गुप्ता, अनिल अग्रहरि, प्रभात तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें