फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा नेता की कार पलटी, बाल-बाल बचे सवार

Wed, 01 Apr 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी बेलौहा मार्ग पर चूटी पुलिया के पास पलटी हुई कार। संवाद
विज्ञापन
घोसियारी। बांसी-बेलौहा मार्ग पर चूटी पुलिया के पास बुधवार शाम वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडेय (58) बांसी से बेलौहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चूटी पुलिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में हल्की चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका हालचाल जानने के लिए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, सहकारी समिति के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी समेत क्षेत्र के कई लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें