फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के लाभार्थियों को नहीं मिली दूसरी किस्त

विज्ञापन
भारतभारी नगर पंचायत की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता माधवेंद्र मिश्र। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पीएम आवास के लाभार्थियों को नहीं मिली दूसरी किस्त
विज्ञापन

- छह माह बाद भी किस्त नहीं मिलने से आशियाना अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत के 48 लोगों को पिछले छह महीने से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। लाभार्थियों का अधूरा पड़ा है।
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिला विस्तारक मोनू मिश्र ने एसडीएम डुमरियागंज को ज्ञापन देकर लाभार्थियों को दूसरी किस्त दिलाने की मांग की।
मोनू मिश्रा ने बताया कि भारतभारी नगर पंचायत क्षेत्र के लोहरौली निवासी शिखा, अनीता, नंदलाल, नंदनी, रीता, जगराम, भरतू यादव, माधुरी सहित 48 लोगों को लगभग छह महीने बीत जाने के बाद भी पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों के लोग इस बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे प्लास्टिक तान कर रहने को मजबूर है। इस संबंध में एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि भारतभारी नगर पंचायत के लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिलने के मामले में शिकायती पत्र मिला है। ईओ को पत्र लिखकर समस्या समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें