फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में एक बार फिर बनेगी भाजपा सरकार : सांसद जगदंबिका पाल

Mon, 12 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे मे आयोजित भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते विधायक जय प्रताप सिंह।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बांसी कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा का सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस प्रकार से विदेशों में भारत के प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है,उससे पूरे देश के नागरिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाएगी। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के शानदार नौ वर्ष पूर्ण होने पर आम जनमानस में फिर से मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा सरकार बनाने की ललक है।
विज्ञापन

भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान विजयकांत चतुर्वेदी, गौरी शंकर अग्रहरी , आनंद मणि त्रिपाठी, फूलचंद जायसवाल, गौरव मिश्रा, डॉ. संजय गौतम, अजय शर्मा, अभय प्रताप सिंह, मंगल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें