डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में कृषकों को किर्लोस्कर का पंप सेट का वितरण कार्यक्रम हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को कृषकों को किर्लोस्कर का पंपसेट मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत वितरण किया गया। इसमें डुमरियागंज के 28 कृषक, मिठवल के चार कृषक, भनवापुर के 12 कृषक व बढ़नी के सात कृषकों सहित कुल 51 कृषकों को पंपसेट दिया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने और उनकी आय दुगुनी करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिसके लिए केंद्र सरकार किसान सम्मन निधि योजना किसान समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाएं किसानों के उत्थान और विकास के लिए संचालित कर रही है। सांसद ने कहां कि भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना विकास का कार्य पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुआ था। इस दौरान एसडीएम प्रविंद्र कुमार, अमित सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, अमरनाथ सिंह, अजय पांडेय, सुनील पाठक,, कासीम रिजवी, कमलेश चौरसिया, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद थे।