माध्यमिक विद्यालय स्तरीय जनदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहले दिन बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालय स्तरीय जनदीय प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर के दौड़ प्रतियोगिताओं में मोनिका और निखिल तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, भाला फेक, हाई जंप, लांग जंप, चक्र व गोला फेक और पैदल चाल में प्रतिभाग किया।
14 आयु वर्ग बालक के 600 मीटर दौड़ में ओमजी मौर्या ने प्रथम, राजन ने द्वितीय, अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं बालिका वर्ग में रजनी यादव ने प्रथम, प्रतिभा चौधरी ने द्वितीय, मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक के 100 मीटर की दौड़ में निखिल तिवारी ने प्रथम, किशन ने द्वितीय, सलमान खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
14 आयु वर्ग बालक के 200 मीटर दौड़ में निखिल तिवारी ने प्रथम, मो सलमान ने द्वितीय, मो फैजान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, ज्योति शर्मा ने द्वितीय, नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 आयु वर्ग के बालक के 800 मीटर दौड़ में आर्या राव ने प्रथम, दुर्गादीन चौरसिया ने द्वितीय व जगराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग से करिश्मा ने प्रथम, बबिता राजभर ने द्वितीय, गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 आयु वर्ग बालक की 100 मीटर दौड़ में संदीप ने प्रथम, सचिन शर्मा ने द्वितीय, मो. फरहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में शशि पांडेय ने प्रथम, मुस्कान द्वितीय व उजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिवा ने फेंका गोला
गोला प्रक्षेप में 19 आयु वर्ग के बालक वर्ग में शिवा ने प्रथम, मो सहजाद ने द्वितीय व मो शोएब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग के बालक में अंश मिश्रा ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय व अमन राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालिका के गोला प्रक्षेप में निधि मिश्रा ने प्रथम, अंशिका यादव ने द्वितीय, मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शाटपुट में सर्वजीत ने प्रथम, विकास ने द्वितीय, नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग के लंबीकूद में सूर्य देव ने प्रथम, बालिका में ज्योति ने प्रथम, 17 आयु वर्ग बालक में आकाश गौतम ने प्रथम, बालिका में वंदना ने प्रथम, 19 आयु वर्ग बालक में आयुष ने प्रथम, बालिका में नेहा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामनवल एवं कोच रत्नेश सिंह मौजूद थे।