फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आवैसी का पुतला फूंका

Tue, 15 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी के विवादित बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बयान को राष्ट्र विरोधी ठहराते हुए प्रदर्शन किया। ओवैसी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्र व नितेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर ओवैसी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा ऐसे अनर्गल बयान देने वाले नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए। सस्ती लोकप्रियता के लिए अनाप-सनाप बयान देना आज एक शगल बन गया है, जिससे देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है। पुतला फूंकने में आनंद मणि, भीम मिश्र, संदीप कुमार, मो0 आरिफ, सौरभ, राजेश मिश्र, अर्जुन बाबा आदि शामिल रहे।

शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भाजपा नेता नंदू गौड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे ओवैसी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता नंदू ने कहा कि लातूर जिले के उदगीर तहसील में 13 मार्च को एक जनसभा में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया है, नहीं कहूंगा भारत माता की जय पर आपत्ति करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन


कहा कि ओवैसी को सरकार देश से बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि ओवैसी भारत में रहने लायक नहीं है, क्योंकि वह देश का सम्मान नहीं करते हैं। जिस देश ने उन्हें इतना कुछ दिया। उसका जय बोलने में उन्हें शर्म आ रही है। उन्हें स्वयं हमारा देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

सेक्टर प्रमुख मनीष पाठक ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्र सरकार जल्द से जल्द ओवैसी को बाहर निकाले। प्रदर्शन में दुर्गेश अग्रहरि, अजय यादव, सोनू मद्धेशिया, हरिराम, राजेश, कन्हैया, राजेंद्र अग्रहरी, राजेश मद्धेशिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्रीराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज। मुंबई के लातूर तहसील में रविवार को जनसभा के दौरान सांसद औवेसी के भारत माता की जय न बोलने के विवादित बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने औवेसी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। उसे पाकिस्तान भेजने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
पुतला दहन के दौरान नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि ओवैसी देश के सबसे बड़ी सदन के सदस्य हैं। उन्हें देश की जनता ने सांसद बनाया है। देश में उन्हें सम्मान मिला है, लेकिन ओवैसी ने भारत माता की जय न बोलने का बयान देकर देश में सांप्रदायिकता को तूल दिया है।

ओवैसी ने देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के बजाए देशद्रोहियों की तरह काम किया है। अगर उन्हें देश नहीं पसंद है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अंत में त्रिपाठी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर गंगवार चौराहे पर ओवैसी का पुतला जलाया। इस दौरान शक्तिमणि त्रिपाठी, नितिन, यशोदानंद चौबे, धीरज, हरिशंकर तिवारी, रामू श्रीवास्तव, बजंरगी पटवा, कलाम, हरिमंगल सोनी, अनूप यादव, रमई, जैसराम, महेंद्र, लाला पाल, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, इरफान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें