सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को नवनिर्वाचित सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड की पहली बैठक नगर पंचायत कार्यालय में हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट करीब 15 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर पंचायत बिस्कोहर के सीमांतर्गत विभिन्न स्थानों पर साफ -सफाई व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। बोर्ड के बैठक में सदस्यों ने नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीवर सेक्शन मशीन, मोबाइल टॉयलेट, जेसीबी मशीन आदि किराए के संबंध में प्रस्ताव व सुझाव प्रेषित किया गया। जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अनुमानित बजट करीब 15 का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरजीत, एमएलसी प्रतिनिधि मनोज मौर्य, विधायक प्रतिनिधि अजय चौधरी, लिपिक सुधीर कुमार रावत, सभासद मंजू रानी, डिंपल सिंह, विद्या सागर गुप्ता, निपेंद्र सिंह, शाहिद अख्तर आदि मौजूद रहे।