फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का जन्मदिवस

Fri, 20 Apr 2018 10:45 PM IST
सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुश्ाायरा - फोटो : सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज। शिया समुदाय के तीसरे इमाम हजरत इमाम हुसैन की यौमे पैदाइश (जन्मदिवस) गुरुवार को हल्लौर में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन महफिले नूर के नाम से इमामबाड़े कला में हुआ। इसमें देश के कई मशहूर शायरों ने शिरकत कर इमाम हुसैन की शान में कलाम व कसीदा पेश किया। इस दौरान इमामबाड़ों व घरों पर विधिवत सजावट कर अकीदतमंदों ने इमाम के जन्मदिन की खुशियां मनाई। 
विज्ञापन


इमामबाड़े कला में अंजुमन फरोग मातम की जानिब से आयोजित महफिले नूर कार्यक्रम का आगाज शकील अहमद गुड्डू ने कलाम पाक की तिलावत से किया। नाते पाक मजामी सीवानी ने पेश किया। शायर नौशाद कलकत्तवी, शायान जलालपुरी, मोजिज जौनपुरी, रिजवान जलालपुरी, जमन, मुयादी, अम्बर तुराबी, अनवर सेथली व स्थानीय शायर डॉ.खुर्शीद जफर, मेंहदी हल्लौरी, डॉ.कायनात हल्लौरी, नौशाद, अजीम सज्जादी, हानी, खुलूस, अफसर हल्लौरी, अरमान, रैना हल्लौरी आदि ने अपने अंदाज में हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम व कसीदा पेश किया। महफिल के अंत में जमाल हैदर रिजवी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने दुनिया को हमेशा सच्चाई और इंसानियत का साथ देने का पैगात दिया।
उनके बताए रास्ते पर चलने में ही सबकी भलाई है। महफिल की अध्यक्षता अंजुमन फरोग मातम के सदर इं.सैयद मोहम्मद मेंहदी व संचालन मासूम रजा आजमी व हैदर हल्लौरी ने किया। इस दौरान इमामबाड़े कला व दरगाह चौक की भव्य रूप से सजावट की गई थी। अकीदतमंदों ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शुक्रवार की दोपहर में भी जामा मस्जिद व हल्लौर स्थित कर्बला पर भी महफिल का आयोजन हुआ। महफिल के संयोजक मंजर इमाम ने अकीदतमंदों के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। इस मौके पर अंजुमन फरोग मातम के सेक्रेट्री तसबीब हसन, मन्जर इमाम, अजीम हैदर, काजिम मेंहदी, हक्कन भाई, हैदरे करार, शबीह हैदर, ताकीब रिजवी, शमसाद मास्टर, असकरी शमीम, साबिर हल्लौरी, डॉ.नायाब रिजवी, कसीम रिजवी, अजीम हैदर रिजवी, कामयाब बब्लू, अकबर मेंहदी छब्बन, दद्दू, नफासत, वजीर हैदर, इरफान, आबिद, असगर, प्रिंस, मोहम्मद इमरान, वशीर, असीज मंजर, नम्मू, उरूज, खुस्तर मास्टर, राजू मंत्री आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


हल्लौर स्थित इमामबाड़े कला के प्रांगण में गुरूवार की रात आयोजित महफिले  नूर के दौरान अंजुमन गुलदस्ता मातम के सेक्रेट्री काजिम रजा कज्जू ने एलान किया कि कमेटी हल्लौर गांव में हाईस्कूल व इंटर में अचछे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले दो मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें