इटवा। कस्बे के बांसी मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर दो बाइक सवारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में तीनों को सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मूसा निवासी अनिल कुमार (18) पुत्र मोती और सुजीत कुमार (14) पुत्र सुभाष किसी आवश्यक कार्य से बाइक से इटवा-बांसी मार्ग पर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे इटवा निवासी अवधेश (22) पुत्र रंगीला की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। इसमें अवधेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।