शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ बढ़नी हाईवे पर शनिवार की रात थाना क्षेत्र मेढ़वा तिराहा के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। इस हादसे में लवकुश पासवान (35) पुत्र पारस पासवान हरडीहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया । सिर में गहरी चोट आने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लवकुश पासवान शोहरतगढ़ से कोटिया के रास्ते नेपाल जा रहा था। संवाद