फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार पहिया वाहन ओवरटेक करने में फिसली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया वाहन ओवरटेक करने में फिसली बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के भरौली गांव के सामने सोमवार शाम तेज रफ्तार से जा रही बाइक के फिसलकर गिर जाने से घायल युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक चारपहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के मुताबिक ढेबरुआ थानाक्षेत्र के भरौली गांव के पास हुए हादसे में निजाम (22) पुत्र मुबारक निवासी जम्हिरिया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार जुनैद(20) पुत्र अतीउल्लाह निवासी महादेव बुजुर्ग थाना ढेबरुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेबरुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को इलाज के लिए पीएचसी बढ़नी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक निजाम ढेबरुआ थानाक्षेत्र के महादेव बुजुर्ग में रिश्तेदारी में आया था। वह अपने रिश्तेदार युवक मो. जुनैद के साथ डुमरियागंज गया था और महादेव बुजुर्ग आ रहा था। बीच में ही दुर्घटना हो गई। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें