फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

Wed, 22 Mar 2023 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्या का कहना है कि हादसे के बारे में जानकारी है, लेकिन इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा कस्बे के बढ़नी रोड पर सोमवार रात बाइक और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक चालक प्रिंस अग्रहरि (17) की मौत हो गई, जबकि उसके घायल साथी वसीम (18) इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दोनों घायलों को सीएचसी इटवा ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्रिंस अग्रहरि को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में प्रिंस की मौत हो गई।

महादेव घूरहू निवासी प्रिंस अग्रहरि सरपोका निवासी अपने साथी वसीम के साथ इटवा कस्बे के बढ़नी रोड पर होकर पहाड़ापुर जा रहा था। वह मुड़ने वाला था कि सामने से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्या का कहना है कि हादसे के बारे में जानकारी है, लेकिन इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें