फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन में देरी, परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा असर

Tue, 21 Mar 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के तिलक इंटर काॅलेज में मूल्यांकन करते शिक्षक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हो रही देरी से उसके परिणाम पर असर पड़ेगा। क्योंकि उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षक लगातार गैर हाजिर चल रहे हैं। मंगलवार को भी जिले के तीन केंद्रों पर 586 शिक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं विभाग वेतन काटने के साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हुई बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। लेकिन इसमें शिक्षकों का बहिष्कार और अब शिक्षकों की गैर हाजिर होने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में परीक्षा परिणाम पर असर पड़ेगा। क्योंकि कॉपी का मूल्यांकन जिस औसत से होना चाहिए उसे लगभग 30 से 40 प्रतिशत कम है। ऐसे विभाग के लोगों का कहना है। अधिकारियों की धमकी का भी असर नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को हुए मूल्यांकन के आकड़ों के मुताबिक रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में 12990 कॉपी का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 189 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार तिलक इंटर कॉलेज में 13942 कॉपी जांची गई। यहां पर 172 शिक्षक अनुपस्थित रहे। जबकि शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 16464 कॉपी जांची गई। यहां पर 225 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मंगलवार को कुल 43396 कॉपी जांची गई। वहीं कुल 586 शिक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने बताया कि कॉपी के मूल्यांकन में जो भी शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, उनके वेतन से कटौती के लिए लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें