फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर देवरिया गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सोमवार रात लगभग 10:30 बजे बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर देवरिया गांव के पास मुख्य सड़क पर किसी वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पाते ही बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक का पता लगाने का प्रयास किया। जिस पर पता चला कि मृतक चंदू (30) पुत्र राम निवासी भगोसा है। वह किसी कार्य से बाइक से बांसी आया था और बांसी से घर जाते समय देवरिया गांव के पास किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह भेज दिया गया था। मृतक चंदू के पिता रामनयन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें