फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मटियारिया गांव में मंगलवार शाम तीन साल की एक बच्ची खेलते समय गड्ढे में गिरकर डूब गई। जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मटियारिया गांव निवासी शाइस्ता (3) पुत्री शब्बीर घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित गड्ढे में गिर गई। ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कपिलवस्तु कोतवाल ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें