फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार जख्मी

Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएचसी पर घायल व्यक्ति उपचार के बाद बेड लेटे हुए। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक बाइक सवार सामने अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से एक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलरामपुर का रहने वाला शिव कौशल (32) शोहरतगढ़ कस्बे मे किराए के मकान में रहता है। वह प्रतिदिन कस्बा सहित क्षेत्र के लगने वाले हाट बाजारों व गांवो में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। बृहस्पतिवार को वह बाइक लेकर शोहरतगढ़ से बढनी जाने वाले मार्ग पर जा रहा था। अभी मड़वा चौराहे के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। और बाइक लेकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। लेकिन, तबतक सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें