फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर

Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। थानाक्षेत्र के दुधवनिया गांव के मस्जिद के पास एनएच-730 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लोहियानगर निवासी संजय मौर्य (25) और उनका आठ वर्षीय मासूम बेटा सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर तीन लोहियानगर निवासी संजय मौर्य (25) बाइक से अपने पुत्र सौरभ मौर्य (8) का इलाज कराने के लिए नौगढ़ गया था। वापस लौटने के दौरान ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव के मस्जिद के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक सहित गिर गया और पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पीएचसी बढ़नी पहुंचाया, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. श्रवण चौधरी ने बताया कि बच्चे के सिर और युवक के पैर व हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें