मिश्रौलिया थाना क्षेत्र बढय़ा चौराहे पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव निवासी दुर्गेश (19) पुत्र कल्लू और शिवचरण (22) शादी आदि कार्यक्रम में खाना बनाने का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को इटवा थाना क्षेत्र में किसी मांगलिक कार्यक्रम से खाना बनाकर लौट रहे थे। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढय़ा चौराहे के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। इस संबंध मेें एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।