पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेहरी चौराहे पर बाइक व ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार रात 8:00 बजे की है। क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग निवासी मिथुन (19) डुमरियागंज की ओर से घर आ रहे थे। अभी वह सेहरी चौराहे पर पहुंचे था कि सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी भिड़ंत हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। संवाद