फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-बांसी मार्ग पर स्थित जयकिसान इंटर कॉलेज के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कोडऱा गांव ग्रांट टोला तेनुहवा अब्दुल्ला (24) पुत्र इकरामुल्ला व रामजीत यादव एक ही बाइक से कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 10 बजे वह लौट रहे थे। अभी बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जयकिसान इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे दोनों जख्मी हो गए। आसपास के लोगों के मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देखते ही चिकित्सकों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें