फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पट्टा बाबू का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Thu, 17 Aug 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के पट्टा बाबू एक और पैसा मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के ऑडियो में किसान से बातचीत में पट्टा बाबू तालाब के पट्टा की स्वीकृति करने के लिए मोटी रकम की मांग कर रहे। वीडियो एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। इनका एक वीडियो 13 जून को भी पैसा लेते हुए वायरल हुआ था। उस वीडियो में जब व्यक्ति उन्हें पैसा दे रहा था। तो इशारा देकर पैसे को काउंटर में रखवा दिया था। वायरल वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि तालाब के पट्टे की स्वीकृति के लिए एक किसान शोहरतगढ़ तहसील के पट्टा बाबू से बात कर रहा था। किसी इस बात चीत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के ऑडियो में किसान पट्टा बाबू से तालाब की स्वीकृति करने के लिए कह रहा है। तो पट्टा बाबू किसान से कहा कि बिना दिए नहीं हो पाएगा। किसान ने कहा कि कितना देना पड़ेगा बात दीजिए।
उसके बाद पट्टा बाबू ने किसान से कहा कि तीन तालाब है। एक-एक तालाब के 40 हजार देने पड़ेंगे। किसान ने कहा साहब बहुत गरीब है। इतना नहीं हो पाएगा। पट्टा बाबू ने कहा कि जो आप पैसा देंगे, वह मेरे जेब नहीं जाएगा। सब अधिकारियों पास जाएगा। तभी स्वीकृति हो पाएगी। इस संबंध एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि किसान से कर्मचारी द्वारा पैसा मांगने का वायरल वीडियो की ऑडियो की जांच कार्रवाई जाएगी। मामला सही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें